Teachers Day Quotes in Hindi 2022 (शिक्षक दिवस बधाई सन्देश)

0

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं की भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष 5 सितंबर को Teachers Day (शिक्षक दिवस) के रूप में मनाया जाता है।

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण एक महान शिक्षक के साथ-साथ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। इस दिन को खास बनाने के लिए विद्यार्थी अपने शिक्षक को तरह-तरह का उपहार देकर अपना प्यार और सम्मान को दर्शाते हैं।

हमारी संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है। गुरु और शिष्य का रिश्ता पावन रिश्ता में से एक है। यह रिश्ता अनमोल होता है। गुरु का हर एक व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है।

ऐसा कहा जाता है कि गुरु के बिना सही रास्तों पर चल पाना बहुत ही मुश्किल होता है। गुरु ही आपके सही मार्ग दर्शक होते हैं। गुरु ही आपको सही रास्ता दिखाते हैं। वहीं जिसके लिए कई बार कड़ी परीक्षाओं से भी गुजरना पड़ता है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि माता-पिता से बढ़कर अपने जीवन में शिक्षक का बहुत होता है।

क्योंकि सही ज्ञान हमें शिक्षक से ही मिलता है। हम सभी जानते हैं कि ज्ञान ही इंसान को एक अच्छा आदमी बनाता है। 

ज्ञान ही आपको सही जीवन जीने योग्य बनाता है।

Teachers day quotes in hindi

Teacher’s Day के दिन विद्यार्थी अपने स्कूल में भाषण और शायरी बोल कर अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम, आदर, और सम्मान को व्यक्त करते हैं। सिर्फ स्कूल कॉलेज के टीचर्स को ही नहीं बल्कि जिंदगी में कुछ ना कुछ नया सीखाने वाले हर शख्स को गुरु मान कर उन्हें Teacher’s Day (शिक्षक दिवस) की बधाई देने का ट्रेड है।

क्योंकि अभी का दौर सोशल मीडिया का है। लिहाजा, अब की दौड़ में विद्यार्थि फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, पर भी विद्यार्थी अपने गुरु को Teacher’s Day wish करते हैं बधाई देते हैं।

Teacher’s Day पर आधारित यह सभी Quotes उन समस्त शिक्षकों को समर्पित है। जो भारत के बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

तो आइए हम और आप अपने गुरु के सम्मान में शिक्षक दिवस पर अनमोल वचन(Teachers Day quotes in Hindi) पढ़ें और शेयर करें।

Best Teachers Day Quotes In Hindi 2022

(1). जो बनाए हमें इंसान और दे सही गलत की पहचान,

       देश की उन निर्माताओं को हम करते हैं शत-शत प्रणाम।

(2). अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योति जलाई है,

       गुरु के चरणों में रहकर हम शिक्षा पाई हैं,

       गलत राह पुर भटक के जब हम,

‌‌       तो गुरु नहीं ही सही राह दिखाई है।

Inspirational Teachers Day Quotes In Hindi

(3).  गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर होता है क्योंकि गुरु हमें भगवान तक पहुंचाने का मार्ग बताते हैं।

(4).  शिक्षा वह तपस्या है जो जीव को इंसान बनाती हैं।

Happy Teachers Day Quotes in Hindi

(5). बच्चों के भविष्य के निर्माण का सबसे बड़ा जिम्मेदार व्यक्ति उसका शिक्षक होता है।

(6) स्वयं भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण को भी गुरु की जरूरत पड़ी क्योंकि गुरु के बिना शिक्षा संभव नहीं है।

(7). बिना शिक्षा के इंसान भी पशु समान है।

Teachers Day Quotes In Hindi Text

(8). अध्यापन एक पेसा नहीं बल्कि यह एक शिक्षक का समाज को योगदान है।

(9).  केवल शिक्षित नहीं बल्कि सुशिक्षित बनिये।

(10). माता-पिता आपको जीवन देते हैं लेकिन अच्छा जीवन कैसे जीना है यह एक शिक्षक ही बताता है।

(11). शिक्षक वह जोहड़ी है जो छात्रों को तराश कर हीरे की तरह चमकाता है।

(12).  आपकी ग़लतियाँ ही आपकी सबसे बड़ी शिक्षक होती है।

(13). शिक्षक समाज का सबसे आदरणीय व्यक्ति है।

Happy Teachers Day Quotes In Hindi

(14). गुरु और शिष्य का रिश्ता धरती के सबसे बड़े रिश्तो में से एक है।

(15). बच्चों की भविष्य की नींव का पहला पत्थर शिक्षक ही रखता है।

(16). मां करुणा, प्रेम, और निर्भयता की सबसे बड़ी शिक्षक है।

(17). सच्चा शिक्षक अपने अनुभव से सिखाता है, किताब से नहीं।

(18). बच्चों में पढ़ाई की भूख जगाना भी एक शिक्षक का ही कर्तव्य है।

(19). मां – बाप बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक ही बालक का बौद्धिक निर्माण करते हैं।

(20). जो व्यक्ति अपनी शिक्षा और गुरु का सम्मान नहीं कर पाता, वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता।

(21). जिस व्यक्ति का सीखना खत्म, समझो उसकी जिंदगी खत्म।

(22). शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती, व्यक्ति जीवन भर सीखता है।

(23). इंसान पूरे जीवन में सबसे ज्यादा समाज से सीखता है और इसके बाद अपनी संगति वालों से।

(24). मां बच्चों की पहली शिक्षक होती है।

(25). बीते समय को भूल जाइए लेकिन पुरानी ग़लतियों से मिली शिक्षा को कभी ना भूले।

Best Quotes on Teachers Day Quotes in Hindi

(26). गुरु की कोई उम्र नहीं होती अगर आप अपने से छोटी उम्र की व्यक्ति से भी कुछ सीखते हैं तो वह आपका गुरु है।

(27). कबीर दास ने कहा था कि गुरु की महिमा का वर्णन करना शब्दों में संभव नहीं है।

(28). बिना गुरु के आप सिर्फ किताबें पढ़ सकते हैं ज्ञानी नहीं बन सकते।

(29). शिक्षक एक सफल राष्ट्र का निर्माण करता है।

(30). शिक्षक की ज़िम्मेदारी है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ना दे बल्कि अच्छे संस्कार भी दे।

(31). आपके संस्कार बताते हैं कि आपके गुरु ने आपको क्या सिखाया है।

(32). शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं हो, बल्कि बालक का सर्वांगीण विकास शिक्षा का मूल उद्देश्य होना चाहिए।

Top Quotes on Teachers Day Quotes in Hindi

(33). गुरु एक बालक की बुद्धि का सृजन कर्ता है वह जो बीज बोता है वैसा ही पेड़ बनता है।

(34). ज्ञान देने वाले गुरु ना हो तो वह संसार आज भी अज्ञान में भटका होता।

(35). ज्ञान का दान को ही सबसे बड़ा दान कहा गया है क्योंकि धन का दान सीमित समय तक सुख देता है लेकिन ज्ञान जीवन भर सुख देता है।

(36). शिक्षकों को चाहिए कि बच्चे अगर गलत प्रश्न पूछे तो उन्हें हतोत्साहित ना करें बल्कि सही का ज्ञान दें।

(37). ग़लतियाँ सबसे बड़ी शिक्षक होती हैं, उनसे सीखे।

(38). शिक्षक वह है जो बच्चों के मन तक को पढ़ लेता है।

Best Teachers Day Quotes In Hindi

(39).साक्षर और शिक्षित में सबसे बड़ा फर्क यही है कि साक्षर को केवल किताबी ज्ञान होता है लेकिन शिक्षित व्यक्ति को अच्छा, बुरा, सही, गलत, सुकर्म, कुकर्म हर विषय का ज्ञान होता है।

(40). शिक्षा सबसे अमूल है जिसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जा सकता।

(41). इंसान और जानवरों में यही फर्क है कि इंसान सीखता है और शिक्षा लेता है।

(42). शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य अच्छे चरित्र का निर्माण करना है।

(43). जो लोग दूसरे को कुछ सिखाने से कतराते हैं वह कभी अच्छे शिक्षक नहीं बन सकते।

Inspirational Teachers Day Quotes In Hindi

(44). एक महान शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता बल्कि बालों को प्रेरित भी करता है।

(45). शिक्षक को चाहिए कि शिक्षा को इतना सुगम बनाने की सभी छात्र उसे आसानी से समझे।

(46). व्यक्ति की अंतरात्मा सबसे महान गुरु होती है।

(47). आपका शिक्षक ही आपका सबसे बुद्धिमान सलाहकार है।

(48). शिक्षक बच्चों को अच्छा विचारक बनाएं उन्हें नया-नया सोचने को प्रेरित करें।

(49). शिक्षक वह मोमबत्ती है जो खुद जल कर सबको उजाला देता है

(50). शिक्षक बच्चों को जागरूक बनाये।

(51). सफलता अच्छी शिक्षक नहीं होती बल्कि असफलता अच्छी शिक्षक होती है।

(52). जब तक बच्चों के मन से डर नहीं निकलेगा तब तक वह अच्छी शिक्षा नहीं पा सकते।

(53). हमे शिक्षित करने के लिए आपने जो कड़ी मेहनत और प्रयत्न किए हैं हम उसके सदा आभारी रहेंगे।

(54). मैं भाग्यशाली था कि मुझे आप जैसा गुरु मिला।

(55). प्रिय टीचर हम जो भी आज हैं हमें वह सब बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

निष्‍कर्ष: Teachers Day Quotes

दोस्तों उम्मीद करता हु की टीचर्स डे कोट्स इन हिंदी जो अभी अपने पढ़ा वो आपको पसंद आयी होगी दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो इससे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे इस लेख से ज़ुरा कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट सेक्शन में लिख जरूर बताये

पिछला लेखLive Cricket Match Score Kaise Dekhe
अगला लेखComputer Ka Full Form Kya Hai
Verman Babu
वर्मन बाबू एक professional blogger है | ये Blogging, SEO, Affiliate Marketing, Make money online, Internet, BlogSpot, WordPress, Computer-related tips, How to guides, Email marketing, Social media, Tips, and tricks इत्यादि से रिलेटेड article लिखते है | नयी चीज़ के बारे में जानना सोचना और Blogging के द्वारा अपनी जानकारी सबके साथ शेयर करना इन्हें अच्छा लगता है |

उत्तर छोड़ दें

Please enter your comment!
Please enter your name here