Republic Day Quotes in Hindi | गणतंत्र दिवस पर अनमोल विचार

0

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गणतंत्र दिवस भारत देश का एक सबसे बड़ा राष्ट्रीय त्यौहार होता है। हर वर्ष हम 26 जनवरी  के दिन को बड़े उत्साह और हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस (Republic day) के रूप में मनाते हैं। 

क्योंकि 26 जनवरी 1950 के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था जिससे भारत में कानून का राज कायम हुआ और जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुये। 

गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। सामूहिक रूप से खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाते है। 

इंडिया गेट पर राज्यों की झांकियां निकाली जाती है। भारत वासियों के लिए यह दिन बहुत ही खाश होता है।

Republic Day Quotes

दोस्तों जैसा कि हम यह भी जानते हैं कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है। 15 अगस्त 1947 को भारत देश आज़ाद हुआ था। 

आजादी के बाद सुचारू रूप से देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान बनाया गया था।

भारत का संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

आज हमारा भारत देश में इतने धर्म, जाति, संप्रदाय व अलग – अलग भाषा बोलने वाले लोगों के होते हुए भी विकास और उन्नति के तरफ दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। जिसमें हमारे संविधान का एक अहम रोल है।

वह हमारी संविधान की मज़बूती ही है जो पूरा देश संकट के समय एकजुट हो जाता है।

हमें भारत देश का नागरिक होने के नाते एक सच्चे देशभक्त नागरिक बनना चाहिए। और देश की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देश की सेवा का हर संभव प्रयास करना चाहिए। चाहे उसकी कीमत क्यों ना हमारी जान हो। क्योंकि देश सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होता है।

तो आइए हम और आप जानते हैं इस गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महान लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस Republic day के बारे में बोले गए कुछ अनमोल कथन।

Republic Day Quotes in Hindi

अनमोल वचन इस प्रकार से हैं:-

 1.  हमरतीय हैं पहले और आखिर में।

      ~ (डॉ• बी आर अंबेडकर) ~

2.  मैं अपने देश से प्रेम करता हूं अपनी सरकार से नहीं।

      ~ (जेसी वेंचुरा) ~

3.  नागरिकता देश की सेवा में निहित हैं।

    ~ (जवाहरलाल नेहरू) ~

4.  सहिष्णुता और स्वतंत्रता एक महान गणतंत्र की नींव है।

~ (फ्रैंक लॉयड राइट) ~

5.  गणतंत्र की उम्मीद किस पर टिकी हुई है? एक देश, एक भाषा, एक झंडा।

~ (एलेग्जेंडर हेनरी) ~

6.  संविधान में किसी चीज के साथ हस्तक्षेप नहीं कीजिए। उसे बनाए रखा जाना चाहिए क्योंकि हमारे स्वतंत्रता का यही एक रक्षक है।

~ (अब्राहम लिंकन) ~

7.  कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।

~ (बी आर अंबेडकर) ~

8.  एक बात स्पष्ट है: हमारे संस्थापक कभी ऐसा देश नहीं चाहते थे जहां नागरिकों को लगभग अपनी पूरी कमाई का आधा हिस्सा सरकार को देना पड़े।

~ (रॉन पॉल) ~

9.  मुझे उन लोगों से समस्या है जो संविधान को हल्के में लेते हैं और बाइबिल को हकीकत में।

~ (बिल मेंहर) ~

10.  सोसाइटी एक रिपब्लिक है। जब कोई खुद को औरों से ऊपर उठाना चाहता है तो उन्हें उपहास या बदनामी के द्वारा लोग नीचे खींच लेते हैं।

~ (विक्टर ह्यूगो) ~

11.  किसी गणतंत्र में इस नियम का ध्यान रखना चाहिए कि बहुमत के पास प्रबल शक्ति ना हो।

~ (मार्कस टुलियस सिसेरो) ~

12.  दुनिया समान्यता का एक गणराज्य है, और हमेशा था।

~ (थॉमस कार्लाइला) ~

13. नया गणतंत्र विविधता, सम्मान और सभी के लिए समान अधिकार पर आधारित होना चाहिए।

~ (एवो मोरालेस) ~

14. समानता के गणराज्य में, प्रतिभा खतरनाक है।

~ (रॉबर्ट ग्रीन इंगरसोल) ~

15.  गणतंत्र का भाग्य बदलने की शक्ति भावी पीढी के पत्रकार के हाथों में होगी।

~ (जोसेफ पुलित्जर) ~

16. हमारा संविधान काम करता है। हमारा महान गणतंत्र कानूनों की सरकार है, पुरुषों की नहीं।

~ (गेराल्ड आर फोर्ड) ~

17.  हमारा गणतंत्र और उसकी प्रेस एक साथ उठेंगे या गिर जाएंगे

~ (जोसेफ पुलित्जर) ~

18. अरब रिपब्लिक ऑफ इजिप्ट का राष्ट्रपति सशस्त्र बलों का कमांडर है, पूर्ण विराम।

~ (मोहम्मद मोर्सी) ~

19.  मैंने हमेशा यह माना है कि किसी आदमी की गुण को उसे धोखा देने का साधन बनाना मानव प्रकृति के महान गणतंत्र के खिलाफ राजद्रोह के समान है।

~ (सैमुअल जॉनसन) ~

20.  मृत को जीवित प्रशासन नहीं करना चाहिए।

~ (थॉमस जेफरसन) ~

21.  बाइबल वह चट्टान है जिस पर यह गणतंत्र टीका है।

~ (एंड्रू जैक्सन) ~

22.  मुझे लगता है संविधान व्यवहारिक है ये शांतिकाल और युद्धकाल दोनों ही समय देश को बांधे रखने के लिए लचीली भी है और मजबूत भी। वास्तव में मैं कह सकता हूं कि यदि ने संविधान के अंतर्गत कुछ गलत होता है तो उसका कारण यह नहीं होगा कि हमारा संविधान खराब है।  हमे ये कहना होगा कि यह मनुष्य की नीचता है।

~ (बीआर अंबेडकर) ~

23. सच्चा गणराज्य: आदमी, उनके अधिकार और कुछ नहीं, औरत उनके अधिकार और उससे कम कुछ नहीं।

~ (फ्रैंकलीन पी एडमस) ~

दोस्तों हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा शेयर की गयी Republic day quotes in Hindi आपको पसंद आयी होगी अगर आपको ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगा हो तो इससे शेयर जरूर करे

पिछला लेखMost Useful Website in Hindi 2022
अगला लेखRepublic Day Shayari in Hindi | गणतंत्र दिवस पर शायरी
Verman Babu
वर्मन बाबू एक professional blogger है | ये Blogging, SEO, Affiliate Marketing, Make money online, Internet, BlogSpot, WordPress, Computer-related tips, How to guides, Email marketing, Social media, Tips, and tricks इत्यादि से रिलेटेड article लिखते है | नयी चीज़ के बारे में जानना सोचना और Blogging के द्वारा अपनी जानकारी सबके साथ शेयर करना इन्हें अच्छा लगता है |

उत्तर छोड़ दें

Please enter your comment!
Please enter your name here