स्वामी विवेकानंद के सुविचार (Swami Vivekananda Quotes in Hindi)

0

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद को कौन नहीं जानता है? स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात, प्रेरणा की अपार स्रोत, एक समाज सुधारक और  प्रभावशाली एक आध्यात्मिक गुरु थे।

भारत में, विवेकानंद को एक देश भक्त संत के रूप में माना जाता है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 ई° को कोलकाता में हुआ था। 

उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे रामकृष्ण परमहंस की सुयोग्य शिष्य थे।

“स्वामी विवेकानंद” नाम उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। सन् 1893 में अमेरिका के शिकागो में विवेकानंद ने विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण भारतीय वेदांत दर्शन को अमेरिका और यूरोप के क्षितिज में फैला दिया। 

स्वामी विवेकानंद अपने अल्प जीवन में ही पूरे विश्व पर भारत और हिंदुत्व की गहरी छाप छोड़ दी। स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक गुरु तथा समाज सुधारक थे।

स्वामी विवेकानंद ने पुरोहितवाद, ब्राह्मणवाद, धार्मिक कर्मकांड इत्यादि विसंगतियों को दूर करने का अथक प्रयास किया। वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद ने जितने युवाओं के हृदय को झंकृत किया शायद उतना किसी ने नहीं किया। उनके विचार लोगों की सोच और व्यक्तित्व को बदलने वाले हैं।

उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढे तो उसे जीवन जीने का एक मकसद मिल सकता है। इसी कारण करोड़ों युवा आज भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

तो आइए इस आर्टिकल में हम ऐसे ही उनके कुछ अनमोल विचार को आपके साथ शेयर करते हैं। जो आपके जीवन की दिशा को बदल सकते हैं।

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

Swami Vivekananda Quotes in Hindi for Youth

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार इस प्रकार है :-

(1).  उठो और जागो और तब तक रुको नहीं

       जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

(2).  खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

(3).  जितना बड़ा संघर्ष होगा

       जीत उतनी ही शानदार होगी।

(4). हम जो बोलते हैं वह काटते हैं। हम स्वयं अपने

      भाग्य के विधाता है। हम खुद अपना भाग्य निर्माता है।

(5). चिंतन करो चिंता नहीं,

     नए विचारों को जन्म दो।

(6). दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।

(7). जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है-

       शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, जहर की तरह त्याग दो।

(8). जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर

      सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर

      सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।

(9). शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है।

       विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है।

      प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।

(10). किसी चीज से डरो मत। तुम अद्भुत काम करोगे। यह 

        निर्भयता ही है जो क्षण भर में परम आनंद लाती है।

(11). ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी है। वो हमीं हैं जो 

        अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि कितना 

        अंधकार है।

(12). जब तक जीना, तब तक सीखना,

        अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

(13). एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारों ठोकड़े खाने के बाद 

        होता है।

(14). तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता। कोई आध्यात्मिक नहीं बना 

        सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है।

        आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है।

(15). जिस दिन आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप यकीन

         कर सकते हैं की आप गलत रास्ते पर सफर कर रहे हैं।

(16). धन है वह लोग जिनके शरीर दूसरों की सेवा करने में नष्ट 

         हो जाते हैं।

(17). एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी 

        पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

(18). जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप 

        भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

(19). जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी 

        समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास 

        उठ जाता है।

(20). सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर 

         एक सत्य ही होगा।

यह भी पढ़े:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक होगा। अगर आप निराश हैं तो इसे पढ़े और अपने इस जीवन में उनके विचार का अनुसरण करें अनु पालन करें।

तो दोस्तों बताइए कि आर्टिकल आपको कैसा लगा। हम आप लोगों के लिए इस तरह का कुछ नया और आर्टिकल्स लेकर आते रहेंगे। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

पिछला लेखRepublic Day Shayari in Hindi | गणतंत्र दिवस पर शायरी
अगला लेखएपीजे अब्दुल कलाम के महान विचार (APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi)
Verman Babu
वर्मन बाबू एक professional blogger है | ये Blogging, SEO, Affiliate Marketing, Make money online, Internet, BlogSpot, WordPress, Computer-related tips, How to guides, Email marketing, Social media, Tips, and tricks इत्यादि से रिलेटेड article लिखते है | नयी चीज़ के बारे में जानना सोचना और Blogging के द्वारा अपनी जानकारी सबके साथ शेयर करना इन्हें अच्छा लगता है |

उत्तर छोड़ दें

Please enter your comment!
Please enter your name here