Computer Keyboard Kya Hai Keyboard Ke Button Ki Jankari

0

Computer Keyboard Kya Hai, इसका उपयोग क्यों किया जाता है, इसके इस्तेमाल से होता क्या है आदि सभी प्रकार के जानकारी आज हम अपने इस लेख के माध्यम से जानेंगे।

Computer keyboard  के बिना आज के युग मे कोई भी काम करना बहुत ही कठिन है, क्योंकि बिना बिना कीबोर्ड के कोई भी फर्म या कोई चीज type करना  बहुत ही मुश्किल होता  है।। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसे बहुत से आदमी है, जिसको इसके बारे में कोई जानकारी नही है। 

तो चलिय दोस्तो हम बात करते है, कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में आज हम अपने इस लेख में कंप्यूटर कीबोर्ड  को पूरे विस्तार से जानते है।

जिनको भी इसके बारे में जानकारी नही है, वो इस लेख के माध्यम से आसानी से जान सकेंगे, क्योंकि हम पूरे विस्तार से इसके बारे में जानकारी को बताएंगे। 

तो चलिय दोस्तो शुरू करते है।

Computer Keyboard Kya Hai Keyboard Ke Button Ki Jankari

कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है (What is Keyboard in Hindi)

कंप्यूटर कीबोर्ड :-  कीबोर्ड कंप्यूटर का एक मुख्य इनपुट उपकरण है।। इनमें अनेको keys होती है, इन्ही keys को दबाकर कंप्यूटर को इनपुट दिया जाता है।  कीबोर्ड की keys typewriter की keys के जैसी होती है।

कीबोर्ड का हिंदी में मतलब कुंजीपटल होता है।

“” बहुत सारे कुंजियों का समूह जो कंप्यूटर को निर्देश देने का काम आता है कंप्यूटर कीबोर्ड कहलाता है 

डेस्कटॉप कंप्यूटर के मुकाबले लैपटॉप में कुछ keys कम होती है। दिखने में कीबोर्ड कई तरह के होते है पर कार्य सब का  एक ही होता है।

डेस्कटॉप में कीबोर्ड CPU से एक write के द्वारा जुड़ा होता है, जबकि laptop में यह उसके साथ ही होता है,। कीबोर्ड का मुख्य भाग अल्फाबेट और नम्बर से बना होता है।

कीबोर्ड में कुछ महत्वपूर्ण keys भी होती है, जैसे  shift, caps, lock, tap, ctrl, alt आदि ।  किसी भी सॉफ्टवेयर में  शॉर्ट कट इन्ही keys के द्वारा बनाये जाते है।


कम्प्यूटर कीबोर्ड का इतिहास (Computer Keyboard History in Hindi)

वैसे कंप्यूटर कीबोर्ड का इतिहास कुछ ज्यादा पुराना नही है, मगर इसका पूर्वज टाइपराइटर है, इसलिए कीबोर्ड को  टाइपराइटर ही जितना budha माना जाता है।

आधुनिक कंप्यूटर कीबोर्ड का अविष्कार Christopher latham sholes, ने सन 1868 ई0  में किया था। क्योंकि इसी दिन इनको आधुनिक टाइपराइटर का पेटेंट मिला था।

एक मानक कंप्यूटर कीबोर्ड  में  कुल 104 बटन होती है, लेकिन यह संख्या कीबोर्ड निर्माता, कीबोर्ड प्रकार, कीबोर्ड डिवाइस के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते है कि यह संख्या ( +-) 100 बटन के आसपास हो सकती है।

साफ शब्दों में बोला जाए तो कंप्यूटर दो प्रकार के होती है एक QWERTY keyboard और दूसरा non – qwerty keyboard होता है।

F and J keyboard keys Par Bumps Kyun Rehta Hai


कीबोर्ड के प्रकार (Types of Keyboard in Hindi)

कीबोर्ड पर विशेष कुंजियों ( keys ) की विशेष जमावट को ही कीबोर्ड ले आउट कहते है, कीबोर्ड ले आउट ही कीबोर्ड की बनावट, कीबोर्ड के प्रकार तथा कीबोर्ड की आकर को निर्धारित करता है । 

मतलब साफ शब्दों में जाने तो कीबोर्ड लेआउट से ही कीबोर्ड की सारी जानकारी मिलती है।

आज दुनिया भर में कंप्यूटर के कीबोर्ड की विभिन्न प्रकार के ले  आउट उपलब्ध है, दुनिया के हर अलग – अलग देशों या राज्यो ने अपने भाषा और लिपि के अनुसार कीबोर्ड ले आउट को विकसित किये हुए है।

हम इन सभी कीबोर्ड ले आउट को मोटे तौर पर 2 भागो में बाटे हुए है, जिनकी जानकारी नीचे आपको मिलेंगे।

1.   QWERTY Keyboard  Layout -:  यह  कीबोर्ड ले आउट सबसे प्रचलित तथा उपयोग होने वाली कीबोर्ड ले आउट है।। दुनिया भर में तथा आधुनिक कंप्यूटर कीबोर्ड में इसी ले आउट का उपयोग अधिकांश तौर पर होता है।

QWERTY Keyboard Layout पर आधारित कुछ अन्य  कीबोर्ड ले आउट है।

     QWERTY

     QWERTZ

     AZERTY

     QZERTY

2. Non- QWERTY Keyboard Layout -:.  जिन कीबोर्ड में QWERTY keyboard layout की कुंजियों के जमावट का इस्तेमाल नही किया जाता है, उन्हें non qwerty keyboard layout कहते है, जो कुछ इस प्रकार है ।

     Dvorak

     Colemak

     Workman

मुख्य तौर पर कीबोर्ड के यही प्रकार है, जिसका उपयोग पूरे दुनिया मे किया जाता है।


कीबोर्ड के बटन की जानकारी (Information About Keyboard Button in Hindi)

QWERTY layout अबतक का सबसे प्रचलित दुनिया भर में अपनाया गया एक सही पैटर्न है,, और इस लेख में इसी प्रकार के कीबोर्ड का उपयोग करना बता रहे है।

तो चलिय आइए दोस्तो आज हम जानते है कि कीबोर्ड में कुल कितने बटन होते है, तथा इन सब के नाम क्या होते है, तथा ये कितने प्रकार के होते है, इसका उपयोग इत्यादि के बारे में जानते है।

एक सामान्य कीबोर्ड में कुल 104 keys होती है। तथा इनकी संख्या keyboard manufacturers और operating system पर भी निर्भर करती है।

इसलिए हम साफ तौर पर बोल सकते हैं कि एक Qwerty कीबोर्ड में लगभग 100 (+–)कीबोर्ड होती है।

कीबोर्ड में मौजूद प्रत्येक कुंजी का अपना एक विशेष कार्य होता है, और इसी कार्य के आधार पर इनको निम्न 6 भागो में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है।

  1. Function Keys
  2. Typing Keys
  3. Control Keys
  4. Navigation Keys
  5. Indicator Lights
  6. Numeric Keypad

Function Keys :- function keys keyboard में सबसे ऊपर होती है, इन्हें कीबोर्ड में F1 से F12 तक लिखा जाता है।। function key का प्रयोग किसी विशेष कार्य के लिए किया जाता है।। इनका हर प्रोग्राम में एक अलग कार्य होता है।

Typing Keys -: Typing keys का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है,, typing keys में दोनों तरह की keys ( alphabet और number ) शामिल होती है।। इन्हें सामुहिक रूप से alphanumeric keys कहा जाता है। typing keys में सभी तरह के symbol तथा punctuation marks भी शामिल होते है।

Control Keys :-  इन keys को अकेले या किसी अन्य keys के साथ कोई निश्चित कार्य करने के इस्तेमाल में लाया जाता है।। एक सामान्य Keyboard में Ctrl key, Alt key, Window key, Esc key का उपयोग Control keys के रूप में किया जाता है, इसके  अलावा Menu key, Scroll key, Pause Break key, PrtScr key आदि keys भी control keys में शामिल होती है।

Navigation Keys :-.  इन keys में Arrow keys, Home, End, Insert, Page Up, Delete, Page Down आदि keys होती है। जिनका  use किसी document, webpage आदि में इधर-उधर करने के लिए किया जाता है।

Indicator Light -:  इन Keyboard में तीन तरह की Indicator light (संकेतक) होती है। Num Lock, Scroll Lock और Caps Lock.

जब Keyboard में पहली light जली होती है तो इसका अर्थ है कि Numeric Keypad चालु है।

दूसरी, light हमें letters के Uppercase और Lowercase के बारे में संकेत करती है,, ये  जब बंद होती है तो letter lowercase में होते है, और जब ये चालु होती है तो letter uppercase में होते है।

तीसरी, जिसे Scroll Lock के नाम से जाना जाता है. यह हमें scrolling के बारे में संकेत करती है।

Numeric Keyboard :- इन्हे हम Calculator keys भी कह सकते है, क्योंकि एक Numeric keypad में लगभग calculator के समान ही keys होती है, ईनका इस्तेमाल numbers लिखने में किया जाता है।


कीबोर्ड को कम्प्यूटर से कैसे कनेक्ट करते है (How to Connect Keyboard to Computer in Hindi)?

सबसे पहले तो कंप्यूटर से कीबोर्ड को जोड़ने के लिए बिजली कनेक्शन को बंद कर दे।

इसके बाद कीबोर्ड कनेक्टर का प्रकार चेक करे, यह कनेक्टर एक तार होता है, जिसका एक सिरा कीबोर्ड से जुड़ा होता है, तथा दूसरा सिरा बाहर की तरफ होता है।

बाहर वाले सिरे को ध्यान से देखे, अगर कीबोर्ड का छोर गोल है तो वह PS2 port है, और अगर आयताकार मतलब चकोर है तो usb port connecter है।

USB connecter वाला कीबोर्ड कैबिनेट के usb port में कनेक्ट होता है, और PS2 port  वाला कीबोर्ड PS2 port से कनेक्ट होता है।

इसके बाद कंप्यूटर कैबिनेट में उपयुक्त कनेक्टर ढूंढना है, इसे खोजने के लिये कैबिनेट का पिछला हिस्सा अपनी तरफ कीजिए और port का पता लगाइए।

इसके बाद सबसे पहले कीबोर्ड तार को दायें हाथ मे पकर लीजिए, फिर उपयुक्त कैबिनेट पोर्ट में कीबोर्ड कनेक्टर को घुसा दीजिए, इसे जोड़ते समय सावधानी बरतें और ज्यादा ताकत का इस्तेमाल न करे

जब कीबोर्ड जुड़ जाए तो कंप्यूटर को चालू कर के कीबोर्ड बटन को चेक कर ले। सही से जुड़ा है कि नही, अगर सही से कीबोर्ड बटन काम करे तो सही ज़ुरा है, और अगर न करे तो सही नही जुड़ा है।


Keys के प्रकार

कुछ मुख्य typing keys 

Tab key – Tab का use एक साथ कई अक्षरों का space देने के लिए किया जाता है,, इसके अलावा इसका उपयोग कुछ Keyboard Shortcuts में भी किया जाता है।।। टैब बटन कम्प्यूटर में केवले एक ही होता है, जो बाएं तरफ स्थित होता है ।

Caps lock key –  इस बटन का उपयोग सभी letters को uppercase ( बड़ा ) में लिखने के लिए किया जाता है,, सबसे बड़ी बात की जब caps lock key ऑन होगा तो सब लैटर बड़ा में लिखता है, और जब off होगा तो छोटा में लिखयेगा।

Shift keys –  Shift Keys का उपयोग letters को uppercase में लिखने के लिए किया जाता है. इसके अलावा किसी बटन के ऊपर वाले हिस्से को type करने के लिए भी Shift Keys का इस्तेमाल किया जाता है।

शिफ्ट बटन कम्प्यूटर में दो होते हैं,  एक बायां शिफ्ट बटन और दूसरा दायां शिफ्ट बटन, जब, बड़ा अक्षर बाएं हाथ से टाइप करना है तब दायां शिफ्ट बटन दबाते है और दाएं हाथ से बड़ा अक्षर टाइप करने के लिए बायां शिफ्ट दबाते हैं।

Spacebar –  Spacebar Keyboard में सबसे बड़ी key होती है, इसका उपयोग Cursor को एक space आगे खिसकाने के लिए किया जाता है।

Enter key –   Enter Key एक महत्वपूर्ण key है,,  इसका use अगली line शुरू करने के लिए किया जाता है,, और  जब Enter को दबाया जाता है तो Cursor अगली line के शुरूआत में चला जाता है।।।  Enter Key ‘OK’ button का भी कार्य  करती है।

Backspace –  Backspace का use Cursor के आगे तथा select किए हुए text को delete करने के लिए किया जाता है, इसके साथ ही अलग-अलग सॉफ्टवेयर में इसका कार्य बदल जाता है।

कुछ मुख्य control keys 

Esc keys – Esc Key का use वर्तमान में चालु किसी task को cancel करने के लिए किया जाता है, Esc Key का  पूरा नाम Escape Key है।

Ctrl keys –  Ctrl Key का पूरा नाम Control Key है,,, इसका use Keyboard Shortcuts में किया जाता है।

Alt keys – Alt Key का पूरा नाम Alter Key है,,, इसका use भी Keyboard Shortcuts में किया जाता है।

Windows logo key –  इस key का use start menu को use करने के लिए किया जाता है।

Menu keys –  Menu Key माउस के Right Click के समान ही कार्य करती है,,, यह किसी चुने हुए प्रोग्राम से संबंधित विकल्पों को open करती है।

Prtscr key – कम्प्युटर स्क्रीन की Image लेने के लिए इस Key का use किया जाता है।

Navigation key 

Arrow keys :- Arrow Keys चार होती है- Up Arrow, Down Arrow, Left Arrow तथा Right Arrow. इनका use cursor और Webpage को Arrows कि दिशा में सरकाने के लिए किया जाता है।

Home keys :- Home Key का use cursor को किसी दस्तावेज के शुरूआत मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Web Page और Document के एक दम शुरूआत में आ सकते है।

End keys :- End Key का use cursor को किसी दस्तावेज के आखिर मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Web Page और Document के एक दम नीचे जा सकते है।

Insert keys :-  insert Key का use Insert mode को On तथा Off करने के लिए किया जाता है।

Delete keys :- Delete Key का use Cursor के बाद के text, select किए हुए text तथा files एवं folder को delete करने के लिए किया जाता है।

Page up keys :- Page Up Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ ऊपर सरकाने के लिए किया जाता है।

Page down keys :-  Page Down Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ नीचे सरकाने के लिए किया जाता है।

Numeric कीबोर्ड :- numeric keypad keyboard के दाएं तरफ होता है, इसमें 0 से 9 तक संख्याये होती है, साथ ही गणीतिय चिन्ह- addition, subtraction, division, multiplication तथा decimal चिन्ह भी होते ह।


कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं

मानक कंप्यूटर कीबोर्ड में कुल 104 बटन होती है।।। लेकिन यह संख्या कीबोर्ड निर्माता, कीबोर्ड बनावट, कीबोर्ड प्रकार, तथा कीबोर्ड डिवाइस के आधार पर कम या ज्यादा हो सकते है,

निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते है कि यह संख्या (±) 100 बटन के आसपास होती है।


कुछ मुख्य Control Keys और उनका उपयोग

वैसे तो बहुत सारे समय का बचत और बहुत सारे काम control keys से होते हैं, जिसके बारे में हम जानेंगे।

Ctrl+A=इसका उपयोग किसी भी फ़ाइल या डाटा को सेलेक्ट कर चयन के रूप में लाया जाता है।

Ctrl+B= इसका उपयोग किसी भी फ़ाइल या डेटा के अंदर जो शब्द दिए गए हो, उसको काला करने के लिए यानी हाईलाइट करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+C=  इसका उपयोग किसी फ़ाइल या डाटा की दूसरी copy बनाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+D= इसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट फ़ाइल में किसी पेज के बुकमार्क के लिए किया जाता है।

Ctrl+ E=इसका उपयोग किसी पेज को मध्य में लाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+F= ईसका उपयोग किसी फ़ाइल से डाटा को खोज करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+G= इसका उपयोग हमे किसी फ़ाइल या डाटा की खोज करते समय किस पेज या लाइन पर जाना है उसके लिए करते हैं।

Ctrl+H= इसका उपयोग किसी फ़ाइल से खोजे गए डाटा को किसी अन्य नाम से तैयार करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+I= इसका उपयोग किसी फ़ाइल या खोजे गए डाटा को तिरछा करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+J= इसका उपयोग इंटरनेट ब्राउज़र में डाऊनलोड किये गए फ़ाइल को खोलने या माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हमारे द्वारा लिखे गए डाटा को जस्टिफाई करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+K= इसका उपयोग h.t.m.l तथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में बनाये गए डाटा को haypling करने के लिए करते है।

Ctrl+L= इसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट में लिखे गए हमारे डाटा को लेफ्ट में लाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+M=  इसका प्रयोग वर्ड प्रोसेसर तथा अन्य प्रोग्राम में इंडेंट लेने के लिए करते हैं।

Ctrl+N= ईसका उपयोग नई पेज बनाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+O= इसका उपयोग हमारे द्वारा बनाई गई फ़ाइल को पुनः खुलवाने के लिए किया जाता है।

Ctrl+P= इसका उपयोग हमारे द्वारा बनाए गए डाटा के hard copy के रूप में करते है।

Ctrl+Q= इसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लगाए गया बुलेट को हटाने के लिए करते हैं।

Ctrl+R= इसका उपयोग पेज को रिलोड करने के रुप मे किया जाता है।

Ctrl+S= इसका उपयोग किसी डाटा फ़ाइल को संरक्षित करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+T= इसका उपयोग नई टैब खोलना तथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एडजस्ट करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+U= इसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में अंडरलाइन करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+V= इसका उपयोग किसी भी फ़ाइल में कॉपी किये हुए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए करते है।

Ctrl+W= इसका उपयोग ओपन टैब या माइक्रोसॉफ्ट में खुले हुए सिस्टम को बंद करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+X= इसका उपयोग किसी भी फ़ाइल में कॉपी किये हुए चीज को काटने या cut करने के लिए करते है । 

Ctrl+Y= य इसका उपयोग किसी भी फ़ाइल में ridu या andu करने के लिए करते हैं।

Ctrl-Z= इसका उपयोग किसी भी फ़ाइल में हमारे द्वारा लिखे हुए को पहले जैसा बनाने के लिए करते हैं।

Keyboard Shift का प्रयोग

Shift f1 –  preview टेक्स्ट फॉर्मेटिंग

Shift f2 –  कॉपी टेक्स्ट

Shift f3 –  टेक्स्ट को चेंज करने के लिए

Shift f4 – किसी भी फ़ाइल में जाने के लिए

Shift f5 –  शब्दों को मूव करने के लिए

Shift f6 –  किसी डोकोमेंट फ़ाइल में गो टू पर जाने के लिए

Shift f7 – माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में थेसर्स ऑन करने के लिए

Shift f8 – माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में करंट सिलेक्शन किये हुए हाईलाइट को कम करने के लिए

Shift f9 –  फील्ड कोच में स्विच करने के लिए

Shift f10- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में शॉर्टकट मेनू को चलाने के लिए

Shift f11 –  पिछली फील्ड में वापस जाने के लिए

Shift f12 – किसी डोकोमेंट फ़ाइल में सेव us करने के लिए

Keyboard Alt Keys  का

Alt+ctrl+c- कॉपी राइट के लिए

Alt+ctrl+R- रजिस्टर करने के लिए

Alt+ctrl…..- कॉन्टिनुएस करने के लिए

Alt+ctrl+T-  ट्रेडमार्क के लिए

Alt+ctrl+E-  यूरो डॉलर के प्रतीक

Alt+shift+T-  इसका उपयोग करंट टाइम को जोड़ने के लिये

Alt+shift+D-  इसका उपयोग करंट तारीख को जोड़ने के लिए

Alt+Teb-  इसका उपयोग हमे यह बताता है कि कंप्यूटर पर कार्य करते समय हमे कितना खोल के रखना है।


Navigation Keys का उपयोग

Navigation Key 

Arrow keys :- Arrow Keys चार होती है- Up Arrow, Down Arrow, Left Arrow तथा Right Arrow. इनका use cursor और Webpage को Arrows कि दिशा में सरकाने के लिए किया जाता है।

Home keys :- Home Key का use cursor को किसी दस्तावेज के शुरूआत मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Web Page और Document के एक दम शुरूआत में आ सकते है।

End keys :- End Key का use cursor को किसी दस्तावेज के आखिर मे लाने के लिए किया जाता है. इसकी सहायता से एक Web Page और Document के एक दम नीचे जा सकते है।

Insert keys :-  insert Key का use Insert mode को On तथा Off करने के लिए किया जाता है।

Delete keys :- Delete Key का use Cursor के बाद के text, select किए हुए text तथा files एवं folder को delete करने के लिए किया जाता है।।।।

Page up keys :- Page Up Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ ऊपर सरकाने के लिए किया जाता है।

Page down keys :-  Page Down Key का use Cursor एवं किसी page को कुछ नीचे सरकाने के लिए किया जाता है।


कम्प्यूटर कीबोर्ड से संबंधित कुछ सामान्य सवाल-जवाब (FAQs on Computer Keyboard)

Q. कंप्यूटर कीबोर्ड में कितनी कुंजियां होती हैं और उनके कार्य क्या है?

मानक कंप्यूटर कीबोर्ड में आमतौर पर अक्षर सेटों को इनपुट करने के लिए 101 कुंजियाँ होती हैं जिनमें अक्षर, संख्याएँ, प्रतीक या फ़ंक्शन शामिल हैं।

Q. मुझे कंप्यूटर कीबोर्ड में क्या देखना चाहिए?

  • कार्य प्रकार
  • कीस्ट्रोक्स (स्विच)
  • डिज़ाइन
  • अनुकूलता
  • वायर्ड बनाम वायरलेस
  • अतिरिक्त फ़ंक्शन कुंजियाँ
  • कीमत

Q. F1 से F12 कुंजियों का क्या कार्य है?

फ़ंक्शन कुंजियाँ या F कुंजियाँ कीबोर्ड के शीर्ष पर पंक्तिबद्ध होती हैं और F1 से F12 तक लेबल की जाती हैं। ये कुंजियाँ शॉर्टकट के रूप में कार्य करती हैं, कुछ कार्य करती हैं, जैसे फ़ाइलें सहेजना, डेटा प्रिंट करना, या किसी पृष्ठ को ताज़ा करना

Q. CTRL A से Z का कार्य क्या है?

Ctrl + A → सभी सामग्री का चयन करें।

Ctrl + Z → किसी क्रिया को पूर्ववत करें।

Ctrl + Y → एक क्रिया फिर से करें।

Q. ऑल्ट F4 क्या है?

Alt+F4 का मुख्य कार्य एप्लिकेशन को बंद करना है

Q. कीबोर्ड के बारे में सच्चाई क्या है?

अधिकांश कीबोर्ड में 101 या 104 कुंजियाँ होती हैं

Q. कीबोर्ड कैसा दिखता है?

एक कीबोर्ड आपके कंप्यूटर में अक्षरों, शब्दों और संख्याओं सहित जानकारी डालने के लिए है।

Q. कीबोर्ड पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली की कौन सी है?

स्पेसबार कीबोर्ड पर सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली कुंजी है।

Q. सामान्य कीबोर्ड को क्या कहते हैं?

एक मानक कीबोर्ड को “QWERTY” कीबोर्ड के रूप में जाना जाता है

Q. कीबोर्ड कितने प्रकार का होता है?

  • क्वर्टी कीबोर्ड (Qwerty Keyboards)
  • वायर्ड कीबोर्ड (Wired Keyboards)
  • संख्यात्मक कीपैड (Numeric Keypads)
  • एर्गोनोमिक कीबोर्ड (Ergonomic Keyboards)
  • वायरलेस कीबोर्ड (Wireless Keyboards)
  • यूएसबी कीबोर्ड (USB Keyboards)
  • ब्लूटूथ कीबोर्ड (Bluetooth Keyboards)
  • जादू कीबोर्ड (Magic Keyboards)

Final Words on Computer Keyboard

तो चलिय दोस्तों आज इतना ही, दोस्तों आपलोगो से उम्मीद करते है कि कंप्यूटर कीबोर्ड क्या है उस से सम्बंधित हमरा यह आर्टिकल आपलोगो को पसंद आया होगा, और आपके सभी सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा।

अगर आपको हमरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। शेयर करना न भूले, क्योंकि आपके साथ-साथ और लोगो को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

ऐसे ही आपलोग मेरे साथ बने रहे मेरा सपोर्ट करे कि आपलोगो को बहुत सारी जरूरी की जानकारी दे pau।

पिछला लेखSabse Bada Desh Kaun Sa Hai
अगला लेखHindiblog4u YouTube Video Setup
Verman Babu
वर्मन बाबू एक professional blogger है | ये Blogging, SEO, Affiliate Marketing, Make money online, Internet, BlogSpot, WordPress, Computer-related tips, How to guides, Email marketing, Social media, Tips, and tricks इत्यादि से रिलेटेड article लिखते है | नयी चीज़ के बारे में जानना सोचना और Blogging के द्वारा अपनी जानकारी सबके साथ शेयर करना इन्हें अच्छा लगता है |

उत्तर छोड़ दें

Please enter your comment!
Please enter your name here